मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

कितापाठ पूजा में उमड़े श्रद्धालु दिखी आस्था Devotees gathered in Kitapaath Puja, faith was visible

लेखक: प्रकाशित:
कितापाठ पूजा में उमड़े श्रद्धालु दिखी आस्था Devotees gathered in Kitapaath Puja, faith was visible

पटमदा : पटमदा प्रखंड के गोबरघुसी पंचायत अंतर्गत बाटालुका गांव के कीता नाला के किनारे स्थित मां रंकिणी और कीतापाट जिऊ जाहेरथान में आयोजित वार्षिक पूजा में हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर अच्छी खेती व परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान मन्नतें पूरी होने पर भक्तों द्वारा सैकड़ों बकरों की बलि भी चढ़ाई गई। बताया गया है कि गोबरघुसी गांव के जमींदार द्वारा प्राचीन काल से प्रत्येक वर्ष बांग्ला सावन माह के तीसरे मंगलवार को मां रंकिणी व कीतापाट जिऊ जाहेरथान में वार्षिक मेला एवं पूजा पाठ का आयोजन लगातार किया जाता रहा है। यहां पुजारी के रूप में संजय सिंह, प्रवीण सिंह, चंदन सिंह, प्रदीप सिंह, हलधर सिंह व नगेन सिंह विधिवत पूजा की जाती है। इस समारोह में भाजपा के पूर्व प्रत्याशी मुचिराम बाउरी, एससी मार्च प्रदेश उपाध्यक्ष विमल बैठा, पार्षद प्रदीप बेसरा, ग्राम प्रधान खगेन सिंह, नीलरतन पाल सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन