मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

झारखंडियों के खिलाफ हर साजिश का जवाब वोट से देंगे : जोबा माझी Will answer every conspiracy against Jharkhandis with votes: Joba Majhi

लेखक: प्रकाशित:
झारखंडियों के खिलाफ हर साजिश का जवाब वोट से देंगे : जोबा माझी Will answer every conspiracy against Jharkhandis with votes: Joba Majhi

★झींकपानी में सांसद जोबा माझी का हुआ अभिनंदन, मंत्री दीपक बिरुवा रहे साथ
चाईबासा : चाईबासा सदर विधानसभा क्षेत्र के झींकपानी प्रखंड के विभिन्न गांवों में शुक्रवार को सिंहभूम की नव निर्वाचित सांसद जोबा माझी का अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ। अभिनंदन कार्यक्रम में सांसद के साथ स्थानीय विधायक सह आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा मौजूद रहे। कुदाहातु स्थित एसके होटल मैदान से अभिनंदन सह स्वागत कार्यक्रम आरंभ हुआ। इसके बाद जोड़ापोखर, आसुरा आदि गांवों में ग्रामीणों और झामुमो समर्थकों ने गाजे बाजे के साथ स्वागत किया। मौके पर ग्रामीण एवं समर्थकों को संबोधित करते हुए सांसद जोबा माझी ने लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए मतदाताओं का आभार प्रकट किया। सांसद ने कहा सिंहभूम की जनता ने क्षेत्र के विकास एवं आदिवासी-मूलवासी के अस्तित्व और संविधान की रक्षा के लिए साथ दिया है। जिस भरोसा के साथ उन्हें चुना गया है उसे हर हाल में कायम रखेंगे। सांसद ने वर्तमान राजनीति परिदृश्य पर विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा पहले धर्म-जाति के नाम पर लड़ाने वाले अब परिवार को तोड़ने की साजिश कर रहे है, लेकिन जनता बहुत जागरूक है सब साजिश को बखूबी समझती है। विपक्ष के हर साजिश का जवाब आने वाले विधानसभा चुनाव में वोट के जरिये देना है। वहीं मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा राज्य की हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार राज्य को तेज गति से विकास के पथ पर ले जा रही है। सर्वजन पेंशन योजना के बाद मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना से महिलाएं और बुजुर्गों को राहत के साथ सम्मान देने का काम किया है। मंत्री ने कहा विकास कार्यों के साथ शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्रीय भाषा के शिक्षकों की बहाली की जा रही है। उन्होंने कहा सांसद के साथ पूरे क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। सोमनाथ कुंकल, पूर्व मुखिया मेंजरी मुंडा, तुलसी मुंडारी, हरिलाल करजी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सोंगा बुढ़ीउली, सचिव सुशील कुमार बुढ़ीउली, मदन दास, दुर्गा बिरुली समेत काफी संख्या में लोग शामिल रहे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन