मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

कोलकाता की बेटी को न्याय दिलाने सड़क पर उतरी कांड्रा की महिलाएं निकाला कैंडल मार्च Women of Kandra took to the streets to get justice for Kolkata's daughter and took out a candle march

लेखक: प्रकाशित:
कोलकाता की बेटी को न्याय दिलाने सड़क पर उतरी कांड्रा की महिलाएं निकाला कैंडल मार्च Women of Kandra took to the streets to get justice for Kolkata's daughter and took out a candle march

कांड्रा : कोलकाता के आरजीकर मेडिकल कालेज की रेजीडेंट चिकित्सिका के साथ हुई वीभत्स घटना से आक्रोशित कांड्रा की महिलाओं ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं द्वारा कांड्रा एसकेजी दुर्गा मंदिर से कैंडल मार्च भी निकाली गई। इस मौके पर सड़कों पर उतरी प्रदर्शनकारी महिलाओं ने आरोपितों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने और उन्हें फांसी की सजा देने की मांग की। कैंडल मार्च कांड्रा एसकेजी  कॉलोनी से शुरू होकर कांड्रा बाजार, स्टेशन चौक, थाना मोड़, बस स्टैंड सहित कई इलाकों में भ्रमण करते हुए पुनः कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर पहुंच कर समाप्त हुआ। तत्पश्चात, महिलाओ ने दिवंगत चिकित्सक को श्रद्धांजलि अर्पित की और चिकित्सा के क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने की मांग सरकार से की। इस कैंडल मार्च में काफी संख्या में महिलाएं शामिल हुई।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन