मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता के समापन पर बीईईओ ने विजेताओं को किया पुरस्कृत BEEO awarded the winners at the conclusion of block level Khelo Jharkhand competition

लेखक: प्रकाशित:
प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता के समापन पर बीईईओ ने विजेताओं को किया पुरस्कृत BEEO awarded the winners at the conclusion of block level Khelo Jharkhand competition

गम्हरिया : गम्हरिया के ऊपरबेड़ा मैदान में आयोजित प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गम्हरिया प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के जहां 14 से 17 वर्ष आयु तक के काफी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित गम्हरिया की प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुब्रता महतो ने विभिन्न खेलों के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। प्रखंड स्तर पर मध्य विद्यालय, उच्च विद्यालय एवं अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में आशा से अधिक बेहतर प्रदर्शन किया है। इस प्रतियोगिता के विजेता प्रतियोगियों को अब जिला स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन दिखाने का मौका मिलेगा। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर बीआरपी श्रीनिवास सत्पथी समेत सभी बीआरपी, सीआरपी व विभिन्न स्कूलों के शिक्षक उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन