मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आदिवासी समाज ने किया पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का पुतला दहन Tribal community burnt the effigy of former Chief Minister Champai Soren

लेखक: प्रकाशित:
आदिवासी समाज ने किया पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का पुतला दहन Tribal community burnt the effigy of former Chief Minister Champai Soren

गम्हरिया : सरना उमुल टायो गम्हरिया में आदिवासी समाज द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का पुतला दहन किया गया। इस दौरान आदिवासी समाज के लोगों ने कहा कि चम्पाई सोरेन ने अपने 40 साल के राजनीतिक कार्यकाल मे झारखंड को विकास की राह पर आगे बढ़ाया था और हमेशा आदिवासियों को समझाते थे कि एक क्षेत्रीय पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा ही झारखंड का विकास कर सकता है। आदिवासी समाज ने श्री सोरेन को अपना अभिभावक मानकर समर्थन दिया था।लेकिन अचानक से उनके भाजपा मे जाने से आदिवासी समाज मे आक्रोश है। भाजपा में जाकर उन्होंने आदिवासी समाज को धोखा दिया है। साथ ही, झारखंड के विकास में बाधक भी बन गए हैं। इस मौके पर सुखराम टुडू, सीताराम हेम्ब्रम, राईसन टुडू, चैतन मुर्मू, अरूण सोरेन, गणेश टुडू समेत काफी संख्या मे आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन