मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सुभाष प्रमाणिक पर फायरिंग मामले के पांच आरोपी गिरफ्तार, प्रेम प्रसंग को लेकर हुई थी फायरिंग Five accused arrested in firing case on Subhash Pramanik, firing was done over love affair

लेखक: प्रकाशित:
सुभाष प्रमाणिक पर फायरिंग मामले के पांच आरोपी गिरफ्तार, प्रेम प्रसंग को लेकर हुई थी फायरिंग Five accused arrested in firing case on Subhash Pramanik, firing was done over love affair

आदित्यपुर : अदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सालडीह बस्ती में बीते 27 अगस्त की सुबह सुभाष प्रमाणिक पर हुए फायरिंग मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस  मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि प्रेम प्रसंग को लेकर सुभाष प्रमाणिक पर जानलेवा हमला किया गया था। बताया गया है कि सुभाष प्रामाणिक की भतीजी से गिरफ्तार अभियुक्त रवि नायक का प्रेम प्रसंग था। लेकिन अंतरजातीय होने के कारण सुभाष प्रमाणिक ने उसका विरोध किया था और बीते वर्ष  दिसंबर में अपनी भतीजी की शादी अन्यत्र करवा दिया। इसको लेकर रवि नायक की उससे अदावत थी। वारदात के दिन अपने चार साथियों के साथ उसने सुभाष प्रमाणिक को गोली मारकर घायल कर दिया। उंक्त घटना के बाद एसपी द्वारा गठित किए गए विशेष छापेमारी दल ने 72 घंटे में पांचों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया। गिरफ्तार आरोपियों में सालडीह बस्ती निवासी राजू कुम्हार उर्फ टकला, रवि नायक उर्फ सतलू, शंभू महतो उर्फ छोटू, शुभम महंती उर्फ आलोक, दीपांकर भुइंया उर्फ भोला शामिल है। इनके पास से चार हथियार, चार जिंदा गोली, एक खाली मैंगनीज बरामद किया गया है। छापेमारी अभियान में एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्रा, आदित्यपुर थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह, नीमडीह प्रभारी संतन कुमार तिवारी, सब इंस्पेक्टर जयराज सोनी, धीरंजन कुमार, राग कुमार सिंह, सुरेश राम, रविकांत पराशर, बिपुल कुमार ओझा, राघवेंद्र सिंह, नीतीश पांडे, अशोक यादव, आरक्षी शिव शंकर दास आदि शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन