मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

16 विद्यालय के 1250 बच्चों के बीच ओसीएल आयरन एंड स्टील लि0 ने बांटे स्कूली बैग OCL Iron and Steel Ltd distributed school bags among 1250 children of 16 schools

लेखक: प्रकाशित:
16 विद्यालय के 1250 बच्चों के बीच ओसीएल आयरन एंड स्टील लि0 ने बांटे स्कूली बैग OCL Iron and Steel Ltd distributed school bags among 1250 children of 16 schools

गम्हरिया : ओसीएल आयरन एंड स्टील लिमिटेड, रघुनाथपुर की ओर से बुरुडीह और कांड्रा पंचायत के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में शिविर आयोजित कर बच्चों के बीच स्कूली बैग का वितरण किया गया। इसका शुभारंभ  कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों के बीच स्कूली बैग का वितरण किया गया इसका शुभारंभ उत्क्रमित मध्य विद्यालय, रघुनाथपुर से किया गया जहां बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित गम्हरिया की प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुब्रता महतो ने बच्चों को बैग प्रदान कर किया। इस मौके पर उन्होंने कंपनी द्वारा सीएसआर के तहत आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि अन्य कंपनियों को भी सीएसआर के तहत सरकारी विद्यालयों में ऐसे कार्यक्रमों को आयोजित किया जाना चाहिए। इस दौरान उन पंचायतों के 16 सरकारी विद्यालयों के करीब 1250 बच्चों के बीच स्कूली बैग का वितरण किया गया। इस मौके पर उपस्थित कंपनी के वरीय प्रबंधक जीडी बाजपेयी ने कहा कि कंपनी द्वारा आसपास के ग्रामीणों क्षेत्रों में समय समय पर विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन कर ग्रामीणों को लाभान्वित किया जाता रहा है जो आगे भी जारी रहेगा। इससे पूर्व उन्होंने बीईईओ को पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत किया।इस मौके पर कंपनी के एचआर प्रमुख रवि सिंह, विजय साहू, सीएसआर के विकास चौधरी, यूनियन के महामंत्री तपन मंडल, उपाध्यक्ष राजा टुडू समेत सभी शिक्षक शिक्षिकाएं व काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन