मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

टीआरआई रिपोर्ट में संशोधन को ले भूमिज समाज के प्रतिनिधिमंडल ने उप निदेशक को सौंपा ज्ञापन Bhumij community delegation submitted memorandum to the Deputy Director regarding amendment in TRI report

लेखक: प्रकाशित:
टीआरआई रिपोर्ट में संशोधन को ले भूमिज समाज के प्रतिनिधिमंडल ने उप निदेशक को सौंपा ज्ञापन Bhumij community delegation submitted memorandum to the Deputy Director regarding amendment in TRI report

जादूगोड़ा : शिक्षक पात्रता परीक्षा में भूमिज भाषा को शामिल करने के मामले में टीआरआई रिपोर्ट में संशोधन को लेकर भूमिज समाज का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को रांची पहुंचा। वहां उन्होंने डॉ0 रामदयाल मुंडा शिक्षक पात्रता परीक्षा में जनजातीय कल्याण शोध संस्थान,रांची स्थित कार्यालय में उप निदेशक मोनिका रानी टुट्टी से भेंट कर अपने तथ्यों को रखा। इस बाबत उप निदेशक मोनिका रानी को ज्ञापन सौपा गया। इस दौरान उन्हें भूमिज समाज की कला संस्कृति, भाषा साहित्य, रीति रिवाजों एवं संस्कार व्यवस्था से अवगत कराया गया। उप निदेशक द्वारा इस सम्बन्ध में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन  प्रतिनिधिमंडल को दिया गया। प्रतिनिधिमंडल में आदिवासी भूमिज समाज के राष्ट्रीय महासचिव दिनेश सरदार, सचिव, झारखंड ट्राईबल भूमिज कौंसिल युधिष्ठिर सरदार, मेयालाल सरदार, शुभंकर सिंह आदि शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन