मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पुरेंद्र ने किया न्यू डिस्को क्लब के भव्य पूजा पंडाल का भूमिपूजन Purendra performed Bhoomi Pujan of the grand puja pandal of New Disco Club

लेखक: प्रकाशित:
पुरेंद्र ने किया न्यू डिस्को क्लब के भव्य पूजा पंडाल का भूमिपूजन Purendra performed Bhoomi Pujan of the grand puja pandal of New Disco Club

आदित्यपुर : न्यू डिस्को क्लब, रोड नंबर- 15+ 16+ 20 द्वारा आयोजित श्री श्री गणेश पूजा के प्रस्तावित भव्य पूजा पंडाल का भूमिपूजन रविवार को बतौर मुख्य अतिथि मौजूद आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के कर कमलों द्वारा धार्मिक विधि विधान से संपन्न हुआ।इस अवसर पर आयकर निरीक्षक संतोष चौबे, राजद प्रदेश सचिव देव प्रकाश, अधिवक्ता संजय कुमार, मनोज कुमार ठाकुर आदि उपस्थित थे। भूमि पूजन के उपरांत न्यू डिस्को क्लब के अध्यक्ष आशुतोष कुमार गुप्ता ने बतलाया के। आगामी 6 सितंबर को शाम सात बजे पूजा पंडाल का उद्घाटन अतिथियों के कर कमलो द्वारा संपन्न होगा। उसके बाद आगामी 7 सितंबर को श्री श्री गणेश पूजा का शुभारंभ होगा। उन्होंने बताया कि करीब 1.5 लाख की लागत से सिंह इवेंट द्वारा काल्पनिक मंदिर की आकृति का भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। बताया   कि प्रसिद्ध मूर्तिकार झंटू दा द्वारा सिंहासन पर बैठे हुए श्री गणेश भगवान की प्रतिमा का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है। इसके अलावा लाइटिंग की व्यवस्था शिवा डीजे आदित्यपुर को दी गई है। बताया गया है कि 7 सितंबर से 11 सितंबर तक आयोजित होने वाले श्री श्री गणेश पूजा के दौरान जागरण, डांस प्रतियोगिता, कवि सम्मेलन समेत कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही, न्यू डिस्को क्लब द्वारा मंगलवार, 10 सितंबर को महाभोग का भी आयोजन किया गया है।

 न्यू डिस्को क्लब की नई कार्यकारिणी इस प्रकार है:-
 अध्यक्ष- आशुतोष कुमार गुप्ता
 उपाध्यक्ष- ब्रजेश कुमार सिंहा व गणेश चौबे
सचिव- शक्ति कुमार व अमित राज
कोषाध्यक्ष- संकेत चौधरी (गोलू) व  राजू कुमार
कार्यकारिणी समिति- ओमवीर मिश्रा, सुमन गुप्ता, सौरभ गुप्ता, शुभम तिवारी, आशीष सेन, शिव कुमार, नवनीत कुमार, राहुल कुमार, धीरज पांडे, अभिमन्यु सिंह, अमित सिंह, राहुल शर्मा, राजू पांडे,रंजन तिवारी, अनंत सिंह, सरोज सिंह, अभिमन्यु सिंह, रोहित सिंह, विकास ठाकुर, जितेंद्र यादव आदि।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन