मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गम्हरिया प्रखंड के तीन विद्यालय के 83 छात्राओं के बीच निःशुल्क साइकिल वितरित Free bicycles distributed among 83 girl students of three schools of Gamharia block

लेखक: प्रकाशित:
गम्हरिया प्रखंड के तीन विद्यालय के 83 छात्राओं के बीच निःशुल्क साइकिल वितरित Free bicycles distributed among 83 girl students of three schools of Gamharia block

गम्हरिया : प्रखंड संसाधन केंद्र में गम्हरिया प्रखंड के तीन विद्यालयों के 83 छात्राओं के बीच शनिवार को नि:शुल्क साइकिल वितरण किया गया। इस मौके पर उपस्थित प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुब्रता महतो ने बताया कि अनुसूचित जनजाति/अनुसूचित जाति/ अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग के आठवीं कक्षा में अध्ययनरत छात्राओं के बीच कल्याण विभाग की ओर से साइकिलों का वितरण किया गया है। उन्होंने बताया कि कई विद्यालयों की छात्राओं को साइकिल उपलब्ध करा दिया गया है। शेष विद्यालयों की छात्राएं भी आकर अपना साइकिल ले जा रही है। शनिवार को गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय नारायणपुर, मवि टेंटोपासी और उत्क्रमित मध्य विद्यालय गुड़ा की छात्राओं के बीच वितरण किया जा रहा है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन