मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने किया जिलाध्यक्षों की सूची जारी, रितिका मुखी बनी सरायकेला जिलाध्यक्ष BJP Mahila Morcha State President Aarti Singh released the list of District Presidents, Ritika Mukhi became Seraikela District President

लेखक: प्रकाशित:
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने किया जिलाध्यक्षों की सूची जारी, रितिका मुखी बनी सरायकेला जिलाध्यक्ष BJP Mahila Morcha State President Aarti Singh released the list of District Presidents, Ritika Mukhi became Seraikela District President

सरायकेला : भाजपा की ओर से झारखंड के सभी जिला के महिला मोर्चा के जिलाध्यक्षों का मनोनयन कर घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह द्वारा शनिवार को मनोनीत सभी जिला अध्यक्षों की सूची जारी की गई। जारी सूची के अनुसार, पायल सोनी को रांची महानगर, नेहा सिंह को रांची ग्रामीण,  सीमा देवी को खूंटी, गौरी किंडो को गुमला, सुषमा देवी को सिमडेगा, शामेला भगत को लोहरदग्गा, रीना किशोर को पलामू, अनिता गुप्ता को गढ़वा, अनामिका देवी को चतरा, शीला देवी को लातेहार, साक्षी राणा को हजारीबाग तथा शीतल सिंह को रामगढ़ का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसी प्रकार, सुनीति सेठ को कोडरमा, उषा कुमारी को गिरिडीह, विभा रानी सिंह को धनबाद महानगर, दीपा दास को धनबाद ग्रामीण, गिरिजा देवी को बोकारो, पुष्पा सोरेन को जामताड़ा, ममता साहा को दुमका, शबरी पाल को पाकुड़, गरिमा साहा को साहेबगंज, रुपा केशरी को देवघर, रिंकी साहा को गोड्डा, नीलू मछुआ को जमशेदपुर महानगर, कृष्णा पाल को पूर्वी सिंहभूम, दुर्गा बोइपोई को पश्चिमी सिंहभूम तथा रितिका मुखी को सरायकेला-खरसावां का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन