मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पेयजल की समस्या से जूझ रही कांड्रा वार्ड 14 की महिलाओं ने किया प्रदर्शन Women of Kandra Ward 14, facing the problem of drinking water, demonstrated

लेखक: प्रकाशित:
पेयजल की समस्या से जूझ रही कांड्रा वार्ड 14 की महिलाओं ने किया प्रदर्शन Women of Kandra Ward 14, facing the problem of drinking water, demonstrated

कांड्रा : पेयजल की समस्या से जूझ रहे कांड्रा एसकेजी कॉलोनी वार्ड 14 की महिलाओं ने शनिवार को प्रदर्शन कर विरोध प्रकट किया। इस दौरान महिलाओं ने बताया कि पूर्व में कॉलोनीवासियों की सुविधा के लिए यहां सोलर जलमीनार लगाया गया था जी विगत 15 दिनों से खराब पड़ा  है। इस कारण पूरे कॉलोनी में जलापूर्ति ठप्प है। बताया कि यहां करीब 40 से अधिक परिवार के लोग रहते हैं जो पेयजल के लिए इसी सोलर जलमीनार पर आश्रित हैं। जलापूर्ति बन्द रहने से उन्हें पेयजल के लिए आधे किलोमीटर से अधिक पैदल जाकर पानी लाना पड़ता है।  उन्होंने बताया कि एसकेजी कॉलोनी में कांड्रा पंचायत जलापूर्ति योजना का लाभ भी वार्ड 14 के लोगों को अबतक नहीं मिला है। उस योजना के तहत पाइप लाइन से जलापूर्ति हेतु कांड्रा के कई बस्तियों में पाइपलाइन विछाकर जलापूर्ति की जाती है। किंतु, कॉलोनी समेत कांड्रा के भट्टी गली, सिपाही कॉलोनी, चपरासी लाइन, मुखीपाड़ा, काली पहाड़ी, लाहकोठी एवं मोहंती होटल से बस स्टैंड स्थित शंकर वस्त्रालय तक पाइपलाइन अबतक नहीं बिछाया गया है। इस कारण इन बस्तियों के लोगों को पेयजल के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अविलम्ब खराब पड़े सोलर जलमीनार की मरम्मत कराने तथा योजना के तहत बने जलमीनार से पाइपलाइन विछाकर इन बस्तियों में जलापूर्ति प्रारम्भ करने की मांग स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से किया है। इस दौरान केसोवति महतो, मदीना बेगम, शमां फातिमा, गुलसबा परवीन, ममता देवी, तापसी डे, डॉली कुमारी डे, मिनोति डे, जतोत्सना मंडल, बिट्टू, अनिता देवी, रूमा डे, समेत कई महिलाएं उपस्थित थी।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन