मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

कोलकत्ता में प्रशिक्षु महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म व हत्या के विरोध में डॉक्टर ओपीडी रही बन्द, मरीज रहे परेशान Doctor's OPD remained closed in protest against the rape and murder of a female trainee doctor in Kolkata, patients remained worried

लेखक: प्रकाशित:

गम्हरिया : कोलकत्ता में प्रशिक्षु महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म व हत्या के विरोध में आईएमए द्वारा आहूत 24 घंटे के चिकित्सकों की हड़ताल का असर प्रखंड के सभी सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों में देखा गया। सभी सरकारी अस्पताल और निजी नर्सिंग होम में डाक्टर हड़ताल पर रहे जिससे ओपीडी सेवा ठप्प रही। इस कारण गम्हरिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी ओपीडी सेवा बन्द रही जिससे यहां आने वाले मरीजों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ी। स्वास्थ्य केंद्र में केवल आकस्मिक सेवा ही जारी थी। गौरतलब है कि सरकारी अस्पताल होने के कारण प्रतिदिन दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रो से यहां प्रतिदिन सैकड़ों मरीज आते हैं। किंतु, चिकित्सकों के हड़ताल में रहने के कारण उन्हें बगैर इलाज कराए वापस लौटना पड़ा। यही स्थिति गैर सरकारी अस्पताल और निजी नर्सिंग होम में भी रही।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन