मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

राजेश्वर पंडित बने राजस्व उप निरीक्षक संघ के सरायकेला जिलाध्यक्ष Rajeshwar Pandit becomes Seraikela District President of Revenue Sub Inspector Association

लेखक: प्रकाशित:
राजेश्वर पंडित बने राजस्व उप निरीक्षक संघ के सरायकेला जिलाध्यक्ष Rajeshwar Pandit becomes Seraikela District President of Revenue Sub Inspector Association

गम्हरिया : गम्हरिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में झारखंड राज्य भूमि सुधार राजस्व उप निरीक्षक संघ की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में पुरानी जिला कमेटी को भंग कर नई कार्यकारिणी कमेंटी का गठन किया गया। संघ के संयोजक विनय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में कुल 52 उप निरीक्षक हैं जो संघ के सदस्य भी हैं। पूर्व की कमेटी के जिला अध्यक्ष एवं जिला मंत्री सेवानिवृत होने के कारण नए कमेटी का गठन किया गया है। नई कमेटी में सर्वसम्मति से राजेश्वर पंडित को अध्यक्ष, सोमचांद टुडू व मनभोला तिवारी को उपाध्यक्ष, सुनील महतो को मंत्री, गुरुदेव सिंह मुंडा व सत्येंद्र प्रसाद को संयुक्त मंत्री, मुरारी महतो को कोषाध्यक्ष, प्रकाश हेम्ब्रम को सह कोषाध्यक्ष विनय कुमार सिंह को संयोजक तथा विनोद कुमार ओझा को सम्मानित संयोजक के रूप में चयन किया गया। इसके अलावा फनीलाल मुर्मू, विकास दारोगा, दिलीप महतो, अभिषेक भारद्वाज, अनिल सोरेन, सन्नी बर्मन, मनोज महतो, फूलकुमारी सोय, चांदना हांसदा, सानो मुर्मू व भूदेव महतो को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। बैठक में काफी संख्या में राजस्व उप निरीक्षक शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन