मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सोनारी एयरपोर्ट से लापता विमान छह दिनों बाद चांडिल डैम से बाहर निकाला गया Plane missing from Sonari Airport taken out from Chandil Dam after six days

लेखक: प्रकाशित:
सोनारी एयरपोर्ट से लापता विमान छह दिनों बाद चांडिल डैम से बाहर निकाला गया Plane missing from Sonari Airport taken out from Chandil Dam after six days

सरायकेला : जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से लापता विमान को अंततः करीब छह दिनों के बाद चांडिल डैम से निकाल लिया गया। नेवी की टीम ने करीब 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद विमान को निकालने में कामयाबी पाई। अब इसको सड़क मार्ग से ट्रेलर पर लादकर सोनारी एयरपोर्ट ले जाया जाएगा जहां उसको रखा जाएगा। उसके बाद डीजीसीए की टीम इसकी जांच करेगी। इस बीच सोमवार को प्रातः करीब 10 बजे से ही विमान को निकालने के लिए ऑपरेशन चलाया गया। इस ऑपरेशन के दौरान करीब एक दर्जन से अधिक नावों की मदद ली गई और मोटर बोट लगाए गए।
एनडीआरएफ के अलावा स्थानीय ग्रामीणों की मदद भी इसमें ली गई। तत्पश्चात, करीब 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नेवी की टीम ने इस विमान को बाहर निकाल लिया। यह काफी कठिन ऑपरेशन था, जिसको लेकर करीब 16 सदस्यीय दल नेवी की टीम इसमें सक्रिय थी। इसके अलावे अन्य कई ग्रामीण भी इसमे भी इसे निकालने में लगे रहे। जिला प्रशासन की ओर से भी कड़ी मशक्कत की जा रही थी। इसके बाद इसको रात करीब 11 बजे उस विमान को बाहर निकाला गया। नेवी टीम की कड़ी मेहनत से करीब छह दिनों बाद यह ऑपरेशन सफल हो गया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन