मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने किया श्री श्री जन्माष्टमी पूजा कमेटी के भव्य पंडाल का उदघाटन Former MLA Arvind Singh inaugurated the grand pandal of Sri Sri Janmashtami Puja Committee

लेखक: प्रकाशित:
पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने किया श्री श्री जन्माष्टमी पूजा कमेटी के भव्य पंडाल का उदघाटन Former MLA Arvind Singh inaugurated the grand pandal of Sri Sri Janmashtami Puja Committee

आदित्यपुर : श्री श्री जन्माष्टमी पूजा कमेटी सतवाहिनी द्वारा निर्मित भव्य पूजा पंडाल का उदघाटन ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह और विशिष्ट अतिथि विहिप प्रमुख डॉ0 जेएन दास ने संयुक्त रूप से विधिवत फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं और पूजा कमेटी के सदस्यों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पूजनोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने एक अत्याचारी राजा का बध कर समाज को उसके अत्याचार से मुक्ति दिलाई थी। उनके जीवन से वर्तमान नौजवानों को भी सीख लेने की जरूरत है। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुराग जयसवाल, संजीव रंजन, रूपेश गोराई, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रितिका मुखी, अजय पासवान, वीरेंद्र सिंह, अशोक सिंह, पूजा कमेटी के अध्यक्ष धनंजय स्वर्णकार, उपाध्यक्ष महेश सिंह, सचिव उत्तम पॉल, राहुल पॉल, अमित पॉल, उत्तम कुंडू, कमल साहू समेत सभी कमेटी सदस्य व कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन