मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जिले में अपराध नियंत्रण के लिए एसपी ने प्रारम्भ किया बीट पुलिसिंग SP started beat policing to control crime in the district

लेखक: प्रकाशित:
जिले में अपराध नियंत्रण के लिए एसपी ने प्रारम्भ किया बीट पुलिसिंग SP started beat policing to control crime in the district

सरायकेला : जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर आरक्षी अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत की ओर से बीट पुलिसिंग की शुरुआत की गई है। इसकी शुरुआत आदित्यपुर थाना क्षेत्र से की गई। आदित्यपुर थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना क्षेत्र को कुल 8 बीट में विभाजित किया गया है। जिसमें बीट प्रभारियों की भी नियुक्ति की गई है। बीट प्रभारी लगातार संबंधित क्षेत्र में गश्त कर लोगों से फीडबैक प्राप्त करेंगे। आपराधिक ग्राफ को काम करने बीट प्रभारी दोपहिया वाहनों से थाना क्षेत्र में लगातार गश्ती करेंगे। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि बीट प्रभारियों की जिम्मेदारी होगी कि वह क्षेत्र के छोटे-मोटे अपराधों को स्पॉट पर रोके अथवा उनका समाधान करें। समस्या बड़ी होने पर उसे थाना प्रभारी या वरीय पुलिस अधिकारियों के स्तर से दूर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रहरी योजना समेत बीट पुलिसिंग के अलावा अपराध रोकने के लिए जिला पुलिस द्वारा विगत पांच वर्षों से क्षेत्र में सक्रिय अपराध कर्मियों का टेटाबेस तैयार किया जा रहा है ताकि उन्हें सजा दिलाई जा सके। एसपी ने बताया कि जिले में लगातार अपराधिक घटनाओं में शामिल होने वाले अपराधियों पर सीसए लगाने की अनुशंसा की जा रही है। बताया कि तकरीबन 77 अपराधियों पर सीसीए की अनुशंसा की जाएगी जिसमें जिला बदर और थाना हाजिरी की प्रक्रिया भी शामिल होगी। इस मौके पर सरायकेला एसडीपीओ संतोष मिश्रा, डीएसपी मुख्यालय प्रदीप उरांव, आदित्यपुर थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह समेत कई पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन