मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सालडीह में अपराधियों ने सुभाष प्रामाणिक पर की अंधाधुंध फायरिंग, टीएमएच में भर्ती In Saldih of Adityapur police station area criminals fired indiscriminately on Subhash Pramanik, admitted in TMH

लेखक: प्रकाशित:
आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सालडीह में अपराधियों ने सुभाष प्रामाणिक पर की अंधाधुंध फायरिंग, टीएमएच में भर्ती In Saldih of Adityapur police station area criminals fired indiscriminately on Subhash Pramanik, admitted in TMH

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत सालडीह बस्ती में मंगलवार की अहले सुबह सुभाष प्रमाणिक नामक युवक को अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारकर घायल कर दिया गया।आनन-फानन में सुभाष को टीएमएच ले जाया गया है जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अपराधकर्मियों ने सुभाष को तीन गोली मारी है। बताया जाता है कि सुभाष मंगलवार की सुबह अपने घर के पास पास टहल रहा था। इसी दौरान पैदल पहुंचे करीब आधा दर्जन अपराधियों ने सुभाष पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी जिससे सुभाष के कंधे में गोली लगी है। घटना की सूचना पर जबतक पुलिस मौके पर पहुंची तबतक सभी अपराधी फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखा बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि सुभाष कृष्णा गोप हत्याकांड का गवाह है। वह गम्हरिया के सतवाहिनी में गत वर्ष हुए ट्रिपल मर्डर और बाबू गोप हत्याकांड का नामजद आरोपी भी है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन