मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जमशेदपुर पूर्वी एवं पश्चिमी विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवारी के लिए नट्टू झा ने पेश की मजबूत दावेदारी Nattu Jha presented a strong claim for Congress candidature from Jamshedpur East and West assembly seats

लेखक: प्रकाशित:
जमशेदपुर पूर्वी एवं पश्चिमी विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवारी के लिए नट्टू झा ने पेश की मजबूत दावेदारी Nattu Jha presented a strong claim for Congress candidature from Jamshedpur East and West assembly seats

जमशेदपुर : झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जमशेदपुर कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सह कांग्रेस के वरीय नेता रविंद्र झा उर्फ नट्टू झा ने जमशेदपुर पूर्वी एवं पश्चिमी विधानसभा सीट के लिए अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। रविंद्र झा ने विधानसभा चुनाव उम्मीदवारी को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर को बतौर उम्मीदवारी अपना बायोडाटा सौंपा है जिसे कार्यकारी जिला अध्यक्ष द्वारा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को भेज दिया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर गठित की गई स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा विधानसभा क्षेत्र में उम्मीदवारी के लिए बायोडाटा आवेदन समर्पित करने की आखिरी तारीख 29 अगस्त निर्धारित है। इसे लेकर नट्टू झा ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। प्रदेश अध्यक्ष को सौंपे गए बायोडाटा आवेदन में रविंद्र कुमार झा ने बताया है कि वे लंबे अरसे से कांग्रेस पार्टी में सक्रिय रूप से कार्यरत है। वे पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष, पूर्व ज़िला अध्यक्ष एनएसयूआई सिंहभूम, पूर्व उपाध्यक्ष एनएसयूआई बिहार प्रदेश, पूर्व सचिव, कोषाध्यक्ष ,महामंत्री युवा कांग्रेस बिहार प्रदेश आदि के पद पर रह चुके हैं। इसके अलावा वर्तमान में बिल्डर एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया सरायकेला खरसावां के अध्यक्ष समेत अन्य कई सामाजिक संगठनों से भी जुड़कर सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय हैं। गौरतलब हैं कि रविंद्र कुमार झा को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा उत्कृष्ट जिला अध्यक्ष के रूप में भी सम्मानित किया जा चुका है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन