मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने मंत्री समेत झामुमो के सभी पदों व प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा Former Chief Minister Champai Soren resigned from all posts and primary membership of JMM including that of Minister

लेखक: प्रकाशित:
पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने मंत्री समेत झामुमो के सभी पदों व प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा Former Chief Minister Champai Soren resigned from all posts and primary membership of JMM including that of Minister

रांची(Ranchi) : पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पत्र जारी कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि आज झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्राथमिक सदस्यता एवं सभी पदों से त्याग-पत्र दिया। झारखंड के आदिवासियों, मूलवासियों, दलितों, पिछड़ों एवं आम लोगों के मुद्दों को लेकर हमारा संघर्ष जारी रहेगा।
◆झामुमो सुप्रीमो को लिखा पत्र
चंपाई सोरेन ने झामुमो सुप्रीमो दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दिए अपने पत्र में लिखा कि आदरणीय गुरु जी. जोहार ! मैं चम्पाई सोरेन, झारखंड मुक्ति मोर्चा की वर्तमान कार्यशैली एवं नीतियों से विक्षुब्ध होकर, पार्टी छोड़ने को विवश हूँ। अत्यंत ही दु:ख के साथ कहना पड़ रहा है कि आप के मार्गदर्शन में जिस पार्टी का सपना हम जैसे कार्यकर्ताओं ने देखा था एवं जिसके लिए हम लोगों ने जंगलों, पहाड़ों एवं गांवों की खाक छानी थी, आज पार्टी अपनी उस दिशा से भटक चुकी है। झामुमो मेरे लिए एक परिवार जैसा रहा एवं मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मुझे इसे छोड़ना पड़ेगा। लेकिन पिछले कुछ दिनों के घटनाक्रम की वजह से मुझे बहुत ही पीड़ा के साथ यह कठिन निर्णय लेना पड़ा रहा है।
अपने वर्तमान स्वास्थ्य की वजह से आप सक्रिय राजनीति से दूर हैं तथा आपके अलावा पार्टी में ऐसा कोई फोरम नहीं है जहां हम अपनी मन की पीड़ा को बता सकें। इस वजह से मैं झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्राथमिक सदस्यता एवं सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हूं। आपके मार्गदर्शन में झारखण्ड आंदोलन के दौरान तथा उसके बाद भी मुझे जीवन में बहुत कुछ सीखने का अवसर प्राप्त हुआ है। आप सदैव मेरे मार्गदर्शक बने रहेंगे। अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि मेरा इस्तीफा स्वीकार करने की कृपा करें। सधन्यवाद !

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन