मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सीएम हेमन्त सोरेन से मुलाकात कर भाजपा नेता बास्को बेसरा ने किया स्वागत, चर्चाओं का दौर शुरू BJP leader Basco Besra welcomed CM Hemant Soren after meeting him, round of discussions started

लेखक: प्रकाशित:
सीएम हेमन्त सोरेन से मुलाकात कर भाजपा नेता बास्को बेसरा ने किया स्वागत, चर्चाओं का दौर शुरू BJP leader Basco Besra welcomed CM Hemant Soren after meeting him, round of discussions started

गम्हरिया : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के गम्हरिया के रपचा फुटबॉल मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता बास्को बेसरा ने उनसे शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को गुलदस्ता प्रदान कर स्वागत किया। इधर, झामुमो के कद्दावर नेता व विधायक चम्पाई सोरेन के भाजपा में चले जाने के बाद भाजपा नेता के मुख्यमंत्री से मिलने की खबर पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। अटकलें लगाई जा रही है कि भाजपा नेता बास्को बेसरा कहीं अब झामुमो में तो नहीं जा रहे। हालांकि चम्पाई सोरेन के झामुमो छोड़ने की खबर के बाद कई भाजपा नेता समेत अन्य दलों के नेता अब झामुमो नेताओं के संपर्क होने की बात बताई जा रही है। ऐसी चर्चा है कि कई दलों के नेता चम्पाई सोरेन के कारण ही झामुमो से अपनी दूरी बनाकर चल रहे थे। लेकिन चम्पाई के झामुमो छोड़ने के बाद वे पार्टी में जुड़ने की जुगत में है। भाजपा में ही कई ऐसे नेता हैं जो विगत कई वर्षों से जमीनी स्तर में काम कर चुनाव में टिकट के दावेदार हैं। किंतु, चम्पाई के भाजपा में शामिल होने के बाद वे मायूस हैं और पार्टी छोड़ने का मन बना रहे हैं। कुल मिलाकर ऐसा प्रतीत होता है कि विधानसभा चुनाव से पूर्व कई दलों में भगदड़ मचेगी।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन