मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

स्कूली वाहनों की फिटनेस, बीमा व प्रदूषण आदि प्रमाण पत्रों की वैधता की जांच को लेकर चलाया गया अभियान Campaign launched to check validity of certificates of fitness, insurance and pollution etc. of school vehicles

लेखक: प्रकाशित:
स्कूली वाहनों की फिटनेस, बीमा व प्रदूषण आदि प्रमाण पत्रों की वैधता की जांच को लेकर चलाया गया अभियान Campaign launched to check validity of certificates of fitness, insurance and pollution etc. of school vehicles

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार, स्कूली वाहनों की फिटनेस, बीमा व प्रदूषण आदि सभी प्रमाणपत्रों की वैधता की जांच को लेकर लोयोला स्कूल के समीप अभियान चलाया गया। इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी धनंजय कुमार के नेतृत्व में मोटरयान निरीक्षक सूरज हेंब्रम ने 43 स्कूली वाहनों के कागजातों की जांच की। इस दौरान मारुति वैन, मैजिक, स्कूली ऑटो रिक्शा आदि के फिटनेस, परमिट, इंश्योरेंस, रजिस्ट्रेशन व प्रदूषण आदि कागजातों की जांच की गई। इस दौरान 13 स्कूली वाहनों के कागजात फेल होने पर जुर्माना लगाया गया। बताया गया कि जिला परिवहन विभाग को  लगातार सूचना मिल रही है कि जिले में मानकों के विपरीत बिना फिटनेस के स्कूलों में मारुति वैन, मैजिक, ऑटो रिक्शा आदि का संचालन किया जा रहा है। मंगलवार को भी सभी स्कूली वाहन चालकों को वाहनों का फिटनेस रजिस्ट्रेशन सहित तमाम कागजात दुरुस्त रखने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही, मारुति वैन, मैजिक, ऑटो रिक्शा में बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने एवं सभी यातायात नियमों का पालन करने का निर्देश दिया गया ताकि दुर्घटनाओं को होने से रोका जा सके। परिवहन विभाग की ओर से लगातार स्कूलों और अभिभावकों को भी स्कूली वाहनों की सुरक्षा को लेकर अपने स्तर से जांच करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। बताया गया कि परिवहन विभाग का सख्त आदेश है कि ऐसे स्कूली वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी जो मोटरयान नियमावली का उल्लंघन कर रहे है। ऐसे स्कूली वाहनों की फिटनेस व रजिस्ट्रेशन आदि की भी जांच लगातार जारी रहेगा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन