मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइट मरम्मती एवं 1000 नए स्ट्रीट लाइट लगाने को लेकर प्रशासक से मिले पुरेंद्र Purendra met the administrator regarding repairing street lights and installing 1000 new street lights

लेखक: प्रकाशित:
स्ट्रीट लाइट मरम्मती एवं 1000 नए स्ट्रीट लाइट लगाने को लेकर प्रशासक से मिले पुरेंद्र Purendra met the administrator regarding repairing street lights and installing 1000 new street lights

आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के सभी 35 वार्ड में श्रीराम साई और ईईएसएल द्वारा लगाए गए सभी खराब पड़े स्ट्रीट लाइट की मरम्मत करने एवं दुर्गापूजा से पूर्व 1000 नए स्ट्रीट लाइट लगाए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह आदित्यपुर नगर निगम कार्यालय में प्रशासक रवि प्रकाश से  मिले। इस दौरान उन्होंने पेयजल की समस्या के तत्काल समाधान हेतु और पाइप लाइन समेत 50 डीप बोरिंग कराए जाने की मांग भी की। पुरेंद्र नारायण सिंह ने प्रशासक से अनुरोध किया कि सड़क, नाली, शौचालय, सामुदायिक भवन, पार्क, छठ घाट इत्यादि के लिए जनता से प्राप्त आवेदनों के आधार पर शीघ्रताशीघ्र प्राक्कलन बनाकर निविदा प्रकाशित की जाए। इस दौरान नगर निगम प्रशासक रवि प्रकाश ने बताया कि स्ट्रीट लाइट रिपेयरिंग का काम प्रारंभ कर दिया गया है। वर्तमान में एक टीम रिपेयरिंग का कार्य कर रही है। शीघ्र ही स्ट्रीट लाइट रिपेयरिंग हेतु दो टीमों को लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही सभी वार्डों का सर्वे कराकर आवश्यकतानुसार नए स्ट्रीट लाइट के लिए एक सप्ताह के अंदर निविदा प्रकाशित की जाएगी।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन