मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

डीसी-एसपी ने बिरसा मुंडा स्टेडियम सरायकेला में किया फुल ड्रेस परेड का निरीक्षण, तिरंगे को दी सलामी DC-SP inspected full dress parade at Birsa Munda Stadium Seraikela, saluted the tricolor

लेखक: प्रकाशित:
डीसी-एसपी ने बिरसा मुंडा स्टेडियम सरायकेला में किया फुल ड्रेस परेड का निरीक्षण, तिरंगे को दी सलामी DC-SP inspected full dress parade at Birsa Munda Stadium Seraikela, saluted the tricolor

सरायकेला : देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस पर सरायकेला स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारी जोर शोर से की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में फुल ड्रेस परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास हुआ जिसका उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश लूणायत ने निरीक्षण किया। परेड निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने तिरंगे को सलामी दी।


इस दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने मुख्य समारोह स्थल के कार्यक्रम को बेहतर बनाने के लिए परेड एवं तैयारी से संबंधित कई आवश्यक दिशा-निर्देश सम्बन्धित पदाधिकारियों को दिया। परेड में जिला सशस्त्र बल का दो प्लाटून, सीआरपीएफ का एक प्लाटून, गृह रक्षा वाहिनी का एक प्लाटून तथा केजीवीभी गम्हरिया का एक प्लाटून शामिल रहा। इस मौके पर उपायुक्त ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में स्वतंत्रता दिवस मनाने को लेकर मौसम को ध्यान रखकर ऐतिहातन और अतिरिक्त व्यवस्था के लिए संबंधित पदाधिकारियों को दिशा–निर्देश दिया। उन्होंने मौसम को ध्यान में रखकर मैदान समतलीकरण, वाटर प्रूफ स्टॉल तथा वाहन पार्किंग जैसे महत्वपूर्ण व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बर्दियार, सहायक समाहर्ता कुमार रजत, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत दीपक कुमार, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, नजारत उप समाहर्ता अनिल टूद्दू समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन