मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

कुलुडीह जाहेरथान में धारा 144 लगाने के बावजूद युवकों के प्रवेश करने की शिकायत ग्रामीणों ने थाना प्रभारी से की Despite imposition of Section 144 in Kuludih Jaherthan, villagers complained to the police station in-charge about the entry of youths

लेखक: प्रकाशित:
कुलुडीह जाहेरथान में धारा 144 लगाने के बावजूद युवकों के प्रवेश करने की शिकायत ग्रामीणों ने थाना प्रभारी से की Despite imposition of Section 144 in Kuludih Jaherthan, villagers complained to the police station in-charge about the entry of youths

गम्हरिया : गम्हरिया प्रखंड के इटागढ़ पंचायत अंतर्गत कुलुडीह जाहेरथान में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगाए गए धारा 144 का कुछ लोगों द्वारा उल्लंघन किए जाने से अन्य ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। इस मामले को लेकर मंगलवार को काफी संख्या में ग्रामीण गम्हरिया थाना पहुंच कर इसकी लिखित शिकायत थाना प्रभारी से की  है। शिकायत पत्र में ग्रामीणों द्वारा बताया गया है कि बीते 24 मार्च'2024 को कुलुडीह जाहेरथान पर शांति व्यवस्था बहाल रखने हेतु वरीय पदाधिकारी के रूप में गम्हरिया के अंचलाधिकारी कमल किशोर सिंह को प्रतिनियुक्त कर दंडाधिकारी के रूप में उपस्थित प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी ज्योतिंद्र नारायण सिंह और गम्हरिया थाना प्रभारी के समक्ष धारा 144 लगाने की अनुशंसा की गई थी। इसके बावजूद बीते 11 अगस्त को मदन बास्के, पिता सिंधु बास्के और सिदो टुडू, पिता वीर सिंह टुडू की अगुआई में कुछ लोग जाहेरथान में प्रवेश कर गए। इस बावत तुरन्त ही थाना को सूचित किया गया, किन्तु पुलिस के पहुंचने में विलंब होने के कारण कोई पकड़ में नहीं आया। लेकिन, कुछ ग्रामीणों द्वारा अपने मोबाइल से उसका फोटोग्राफ लिया गया है जिसमे जाहेरथान में उपरोक्त दोनों के अलावा बुधु बास्के, सनातन बास्के, सुनील बास्के, बोडो हांसदा, ओजोन हांसदा, संजय टुडू, सोमाय मार्डी आदि युवक दिखाई दे रहे हैं। बताया गया है कि ऐसे असामाजिक तत्वों द्वारा गुंडागर्दी एवं मनमानी किए जाने से गांव में अशांति फैलाने की प्रबल संभावना है। ग्रामीणों द्वारा ऐसे असामाजिक तत्वों पर करने की मांग की गई है ताकि गांव में शांति व्यवस्था बहाल रह सके। इस दौरान जितराय सोरेन, विद्युत वरण बास्के, छुटू लाल मार्डी, सागेन मार्डी, सुबान हेम्ब्रम, लाल बास्के समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन