मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

बाइक की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार जगबंधु महतो नामक युवक घायल, टीएमएच में भर्ती Motorcycle rider Jagbandhu Mahato injured after being hit by bike, admitted to TMH

लेखक: प्रकाशित:
बाइक की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार जगबंधु महतो नामक युवक घायल, टीएमएच में भर्ती Motorcycle rider Jagbandhu Mahato injured after being hit by bike, admitted to TMH

गम्हरिया : कांड्रा मोड़ के ढलान में तीव्र गति से आ रहे एक बाइक सवार द्वारा पीछे से एक मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी गई। इसमें मोटरसाइकिल सवार धातकीडीह निवासी जगबंधु महतो नामक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर में गम्भीर चोटें आई है। टक्कर मारने के बाद बाइक सवार युवक वाहन लेकर फरार हो गया। उधर से गुजर रहे समाजसेवी सूर्य प्रकाश द्वारा घायल जगबंधु को अपने वाहन से उसे इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया। बताया जाता है कि जगबंधु अपने धातकीडीह स्थित घर से निजी काम से मोटरसाइकिल से कांड्रा की ओर जा रहा था। इसी क्रम में कांड्रा मोड़ के समीप पीछे से आ रहे एक बाईक सवार युवक द्वारा उसे ठोकर मार दी गई जिससे वह घायल होकर सड़क पर गिर गया। इस दुर्घटना की सूचना उनके परिजनों को भी दे दी गई है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन