मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

भाजपा नेत्री नीलू मछुआ ने समस्याओं को लेकर डीसी को सौंपा ज्ञापन BJP leader Neelu Machhua submitted memorandum to DC regarding the problems

लेखक: प्रकाशित:
भाजपा नेत्री नीलू मछुआ ने समस्याओं को लेकर डीसी को सौंपा ज्ञापन BJP leader Neelu Machhua submitted memorandum to DC regarding the problems

पटमदा : जमशेदपुर भाजपा जिला मंत्री नीलू मछुआ ने विभिन्न समस्याओं को लेकर दस सूत्री ज्ञापन मुख्यमंत्री को संबोधित दस सूत्री ज्ञापन जमशेदपुर के डीसी को सौंपा।उंक्त ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री को पटमदा, बोड़ाम और जमशेदपुर प्रखंड की विभिन्न समस्याओं को उल्लेखित कर उसे दूर करने की मांग की गई। ज्ञापन में पटमदा,बोड़ाम और कमलपुर क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित करने, किसानों के लिए फ्रुट प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना, डिमना और चांडिल डैम से सिंचाई की व्यवस्था करने, आयुष्मान कार्ड से सभी अस्पतालों को जोड़ने, पटमदा, बोड़ाम को रेलवे सुविधा से जोड़ने, किसानों और मजदूरों को सड़क दुर्घटना के दौरान सरकारी राशि का एक लाख और मृत्यु पर 20 लाख मुआवजा सहित कई मांगे की गई है।ज्ञापन की प्रतिलिपि कोल्हान आयुक्त, एसडीओ और बीडीओ को भी प्रेषित की गई है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन