मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

हर घर जल योजना 15 दिनों से ठप्प, जांच कर अति शीघ्र जलापूर्ति कराई जाए : पंसस पूजा सिंह Har Ghar Jal Yojana stalled for 15 days, water supply should be done immediately after investigation: PSS Pooja Singh

लेखक: प्रकाशित:
हर घर जल योजना 15 दिनों से ठप्प, जांच कर अति शीघ्र जलापूर्ति कराई जाए : पंसस पूजा सिंह Har Ghar Jal Yojana stalled for 15 days, water supply should be done immediately after investigation: PSS Pooja Singh

गम्हरिया : प्रखंड के छोटा गम्हरिया पंचायत अंतर्गत मुख्यमंत्री पेयजल आपूर्ति योजना के द्वारा पंचायत के प्रत्येक मोहल्ले में पाइपलाइन के माध्यम से पेयजल की आपूर्ति की जाती है। किन्तु, करीब 15 दिनों से जलापूर्ति बंद होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छोटा गम्हरिया की पंचायत समिति सदस्य पूजा सिंह ने इस बाबत प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर अविलंब पेयजलापूर्ति प्रारम्भ कराने की मांग किया है। बताया गया है कि जलापूर्ति बन्द रहने को लेकर किसी भी माध्यम से आम सूचना नहीं दी गई है। जबकि पंचायत के अधिकांश परिवार दैनिक उपयोग के लिए इसी जलापूर्ति पर निर्भर हैं। उन्होंने इसकी प्रतिलिपि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सहायक अभियंता और कार्यपालक अभियन्ता को भी प्रेषित करते हुए इस मामले को गंभीरता से लेने की मांग की है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन