मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

अलग अलग मामलों के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर आदित्यपुर पुलिस ने भेजा न्यायिक हिरासत में Adityapur police arrested four accused in different cases and sent them to judicial custody

लेखक: प्रकाशित:
अलग अलग मामलों के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर आदित्यपुर पुलिस ने भेजा न्यायिक हिरासत में Adityapur police arrested four accused in different cases and sent them to judicial custody

आदित्यपुर : आदित्यपुर थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान अलग-अलग मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना प्रभारी नितिन कुमार ने बताया कि टोल ब्रिज के समीप एक संदिग्ध व्यक्ति को खदेड़कर पकड़ने पर उसने अपना नाम शेख रहमत हुसैन, मुस्लिम बस्ती आदित्यपुर का रहने वाला बताया। विधिवत तलाशी लेने पर उसके पास से एक सैमसंग गैलेक्सी मोबाइल बरामद हुआ जिसकी जांच करने पर मोबाइल में अवैध देशी पिस्तौल के साथ उसका फोटो देखा गया। कड़ाई से पूछने पर शेख रहमत की निशानदेही पर उसके घर से एक अवैध देशी पिस्तौल बरामद किया गया। इसी क्रम में गश्ती दल को देखकर मोटरसाइकिल से भाग रहे कांड्रा के बड़ा हरिहरपुर निवासी विकास कुमार ठाकुर को भी पुलिस ने खदेड़ कर दबोच लिया।जांच के दौरान पता चला कि वह चोरी का मोटरसाइकिल है। पूछताछ करने पर उसकी निशानदेही पर अन्य दो मोटरसाइकिल भी ऑटो कलेक्टर के पीछे से बरामद किया गया। पुलिस ने उसे जब्त कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा आदित्यपुर पुलिस ने कांड संख्या 261/24 के अभियुक्त सापड़ा के बागान टोला निवासी श्याम बहादुर पंडित को भी गिरफ्तार किया है। साथ ही, एक अन्य मामले के वारंटी थाना क्षेत्र के अलकतरा ड्राम बस्ती निवासी अपराधी अरमान अंसारी उर्फ लाडला को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन