मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

इच्छापुर में मित्र की मौत के वियोग में एक अन्य नाबालिग युवक ने की आत्महत्या Another minor youth commits suicide in grief over the death of his friend in Ichchhapur

लेखक: प्रकाशित:
इच्छापुर में मित्र की मौत के वियोग में एक अन्य नाबालिग युवक ने की आत्महत्या Another minor youth commits suicide in grief over the death of his friend in Ichchhapur

डूबकर मरे नाबालिग आदित्य और सुमित का फ़ाइल फोटो
सरायकेला : जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत ईच्छापुर बस्ती में विगत दिनों नदी में नहाने के क्रम में डूबे आदित्य महतो और सुमित मोदी नामक दो नावालिगों की मौत के सदमे से बस्ती के लोग अभी उबड़े नहीं थे कि एक अन्य नाबालिग युवक की आत्महत्या ने बस्तीवासियों के दिल को दहला दिया है। बताया जाता है कि अपने दो दोस्त की मौत के वियोग में बीते गुरुवार की रात उसके अन्य नाबालिग दोस्त ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने वाले दोस्त का नाम अनिकेत महतो(15) बताया गया है। वह आदित्यपुर स्थित विक्टोरिया स्कूल के नौवीं कक्षा का छात्र था। वह डूब कर मरे नाबालिग युवक आदित्य महतो का जिगरी दोस्त था। अपने मित्र आदित्य की मौत के बाद से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। आशंका व्यक्त किया जा रहा है कि मित्र की मौत के वियोग में ही उसने आत्महत्या की है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची आरआईटी पुलिस द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
*गोताखोरों ने गुरुवार की रात बरामद किया सुमित मोदी का शव*
इधर बीते रविवार को नाबालिग छात्र आदित्य महतो के साथ डूबे सुमित मोदी के शव को घटना के पांचवे दिन  बीते गुरुवार की रात कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत डोबो पुल के पास से काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बरामद कर लिया है। उसके शव को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है। आदित्यपुर स्थित ईच्छापुर बस्ती में पांच दिनों के भीतर तीन नाबालिग युवकों की मौत के बाद पूरे बस्ती में शोक की लहर व्याप्त है और पूरे बस्ती में मातम पसरा है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन