मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आवंटियों के लंबित कार्यो के निष्पादन हेतु आवास बोर्ड का शिविर 5 अगस्त को आदित्यपुर में Housing Board camp for execution of pending works of allottees on 5th August in Adityapur

लेखक: प्रकाशित:
आवंटियों के लंबित कार्यो के निष्पादन हेतु आवास बोर्ड का शिविर 5 अगस्त को आदित्यपुर में Housing Board camp for execution of pending works of allottees on 5th August in Adityapur

आदित्यपुर : जमशेदपुर प्रमंडल क्षेत्र में विभिन्न आय वर्गीय योजनाओं के आवंटीयों के लंबित कार्यों के निष्पादन हेतु आवास बोर्ड के द्वारा आगामी 5 अगस्त को नेताजी सुभाष चंद्र बोष पार्क (डब्ल्यू टाइप मैदान), आदित्यपुर मे शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। वहीं, आगामी 6 अगस्त को बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी के मार्ग संख्या छह स्थित पंचायत भवन में शिविर का आयोजन होगा, जबकि आगामी 11 अगस्त को उतरी छोटा गोविंदपुर पंचायत के पंचायत भवन में शिविर लगेगा। उक्त जानकारी आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह ने आवास बोर्ड के सचिव आर मनीष लकड़ा से हुई बातचीत के हवाले से दी है। इस संबंध में उन्होंने गुरुवार को श्री लकड़ा से बातचीत कर उनसे आवास बोर्ड के आवंटीयों की लंबित समस्याओं के निष्पादन हेतु शिविर आहूत करने का अनुरोध किया था। पुरेन्द्र नारायण सिंह ने शिविर के आयोजन हेतु श्री लकड़ा को धन्यवाद दिया है। साथ ही उनसे प्रत्येक माह एक निर्धारित तिथि को मुख्यालय दिवस घोषित करते हुए और संबंधित पदाधिकारियों की सुनिश्चित उपस्थिति के साथ विशेष कैंप/शिविर  आयोजित करने का अनुरोध किया है जिससे आवंटियों की लंबित समस्याओं का निराकरण हो सके।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन