मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सड़क हादसे में भाजपा नेता आदित्यपुर निवासी मनोज तिवारी के भतीजे आयुष की मौत, तीन अन्य साथी गम्भीर Ayush, nephew of BJP leader Manoj Tiwari, resident of Adityapur, died in a road accident, three other friends in serious condition

लेखक: प्रकाशित:
सड़क हादसे में भाजपा नेता आदित्यपुर निवासी मनोज तिवारी के भतीजे आयुष की मौत, तीन अन्य साथी गम्भीर Ayush, nephew of BJP leader Manoj Tiwari, resident of Adityapur, died in a road accident, three other friends in serious condition

मृतक आयुष का फ़ाइल फोटो
सरायकेला : जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे संख्या 33 पर मंगलवार को देर शाम हुए एक सड़क हादसे में आदित्यपुर मार्ग संख्या 20 निवासी भाजपा नेता मनोज तिवारी के बड़े भाई आरएसएस नेता विनोद तिवारी के पुत्र आयुष कुमार की मौत हो गई जबकि उसके तीन अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए पहले एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया जहां से तीनों युवकों को टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया। तीनों घाययल युवकों की स्थिति गंभीर बताई जाती है। घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता मनोज तिवारी समेत कई लोग एमजीएम अस्पताल पहुंचे। घटना के संबंध में बताया जाता है कि चारों साथी कार से घूमने गए थे। घूमने के बाद कार से ही सभी  युवक घाटशिला से भिलाई पहाड़ी होते हुए जमशेदपुर लौट रहे थे। इस दौरान सिमुलडांगा के समीप आगे चल रहे ट्रक चालक द्वारा गाड़ी घुमाने के लिए ब्रेक मारी गई। इसी दौरान कार ट्रक से टकरा गई और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चारों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए।
बताया जाता है कि कार आयुष ही चला रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों युवकों को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां जांचोपरांत चिकित्सकों ने आयुष को मृत घोषित कर दिया। इस हृदयविदारक घटना के बाद आदित्यपुर कॉलोनी रोड नम्बर- 20 स्थित आयुष के घर में कोहराम मचा है। काफी संख्या में पहुंचे लोगो द्वारा शोकसंतप्त परिवार को दिलासा देने में लगे हैं।

●भोपाल से एमटेक कर रहा था तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा आयुष, रक्षाबंधन में आया था घर
मृतक आयुष एनआइटी भोपाल से एमटेक कर रहा था। रक्षाबंधन में वह अपने घर आया था। वह दो भाई तथा एक बहन में सबसे बड़ा था। इस हृदयविदारक घटना के बाद पुरे घर का माहौल गमगीन है। मृतक की मां और आरएसएस नेता विनोद तिवारी, मनोज तिवारी आदि का रो रोकर बुरा हाल है। इधर सूचना पाकर घर के बाहर भाजपा कार्यकर्त्ता और संघ के लोगो का जमावड़ा है और वे मृतक के परिजनों को ढांढ़स बढ़ा रहे है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन