मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आनन्दमार्ग संस्था ने 200 पौधों का वितरण कर किया वृक्षारोपण Anandmarg organization planted trees by distributing 200 saplings

लेखक: प्रकाशित:
आनन्दमार्ग संस्था ने 200 पौधों का वितरण कर किया वृक्षारोपण Anandmarg organization planted trees by distributing 200 saplings

गम्हरिया : आनन्दमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं प्रिभेंशन ऑफ क्रुएलिटी टू एनिमल्स एंड प्लांट्स की ओर से पद्मावती जैन  सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सीनी में पौधा वितरण सह वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आनन्दमार्ग संस्था के बालचन्द साहू एवं बासुदेव कर्मकार के नेतृत्व में करीब 200 औषधीय एवं फलदार पौधों का वितरण किया गया तथा अमरूद, पपीता, कटहल, अनार, आंवला आदि के पेड़ लगाए गए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे प्रकृति की सुकुमार, सुन्दर व सुखदायक सन्तानें मानी जाती हैं। इनके माध्यम से प्रकृति अपने अन्य पुत्रों, मनुष्यों तथा अन्य सभी तरह के जीवों पर अपनी ममता के खजाने न्यौछावर कर अनन्त उपकार किया करती है। स्वयं पेड़-पौधे भी अपनी प्रकृति माँ की तरह से सभी जीव-जन्तुओं का उपकार किया करते हैं। उनके सभी तरह के अभावों को दूर करने के साधन भी हैं। इसके अलावा, पेड-पौधे उस प्राणवायु (ऑक्सीजन) का अक्षय भण्डार भी हैं जिसके अभाव में किसी प्राणी का एक पल के लिए जीवित रह पाना भी असंभव है। पौधे हमारे पर्यावरण के भी बहुत बड़े संरक्षक हैं। ये वर्षा का कारण बनकर पर्यावरण की रक्षा तो करते ही हैं, इनमें कार्बनडाई ऑक्साइड जैसी विषैली, स्वास्थ्य विरोधी और घातक कही जाने वाली प्राकृतिक गैसों का पोषण और शोषण करने की भी बहुत अधिक शक्ति रहती है। अतः सभी लोगों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की जरूरत है। कार्यक्रम को सफल बनाने में  पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रधानाध्यापक रंजीत कुमार ठाकुर, आचार्य त्रिलोचन महतो, लाल मोहन महतो, शेखर महतो, आचार्या पूनम महतो, संध्या महतो आदि का सराहनीय योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन