मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पूर्व सीएम चम्पाई सोरेन का एस्कॉर्ट वाहन पलटने से एक जवान की मौत, पांच जवान घायल One soldier killed, five injured when former CM Champai Soren's escort vehicle overturns

लेखक: प्रकाशित:
पूर्व सीएम चम्पाई सोरेन का एस्कॉर्ट वाहन पलटने से एक जवान की मौत, पांच जवान घायल One soldier killed, five injured when former CM Champai Soren's escort vehicle overturns

सरायकेला : बीते मंगलवार की देर रात करीब 2.00 बजे जिले के सरायकेला-कांड्रा मार्ग के मुड़िया मोड़ पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में सरायकेला पुलिस एस्कॉर्ट वाहन पलटने से वाहन चालक आरक्षी विनय कुमार बानसिंह की मौत हो गई, जबकि वाहन सवार पांच जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सभी जवानों को इलाज के लिए सरायकेला सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए सभी को जमशेदपुर रेफर कर दिया गया। घायल पुलिसकर्मियों की पहचान दयाल महतो (47), मनोज भगत (40), हरीश लागुरी (25), सिलास विल्सन और सावन हेंब्रम (38) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन को दिल्ली से लौटने के बाद एस्कॉर्ट कर उनके झिलिंगगोड़ा स्थित आवास पर उन्हें छोड़कर लौट रहे एस्कॉर्ट वाहन ( संख्या जेएच 22A/1084) सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग पर मुड़िया मोड़ के पास अचानक पलट गया। उस वाहन में चालक समेत 6 पुलिसकर्मी सवार थे। वाहन पलटते ही सभी पुलिसकर्मी सड़क पर ही गिर गए और उनका हथियार भी सड़क पर बिखर गया। देर रात होने के कारण स्थानीय ग्रामीणों को पहुंचने में थोड़ी देर हुई, लेकिन जब तक ग्रामीण पहुंचे तबतक एक पुलिसकर्मी की मौत हो चुकी थी। मृतक जवान विनय कुमार वानसिंह चाईबासा जिले के बोया गांव का रहने वाला था।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन