मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सभी संकटों से मुक्ति के लिए महिलाओं ने की मां विपत्तारिणी की पूजा Women worshiped Mother Vipattarini to get relief from all troubles

लेखक: प्रकाशित:
सभी संकटों से मुक्ति के लिए महिलाओं ने की मां विपत्तारिणी की पूजा Women worshiped Mother Vipattarini to get relief from all troubles

गम्हरिया : कांड्रा, गम्हरिया समेत आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को मां विपत्तरीनी की धूमधाम से पारंपरिक विधि विधान से पूजा की गई। इस अवसर पर महिलाओं ने व्रत रखकर क्षेत्र में स्थित विभिन्न मंदिरों में माता विपत्तारिणी की पूजा अर्चना कर सभी विपत्तियों और आने वाले हर संकटों से मुक्ति दिलाने की कामना की। इस पूजन को लेकर प्रातःकाल से विभिन्न मंदिरों में महिलाओं की भीड़ लगी रही। इस पूजा में 13 का विशेष महत्व है। इसीलिए पूजा के दौरान 13 प्रकार के फल, 13 प्रकार के फूल, 13 प्रकार के मिष्टान्न आदि लेकर मां विपत्तारिणी को अर्पित किया जाता है। पूजा के बाद परिवार के सभी सदस्य अपनी कलाई या बांह में लाल रंग का धागा बांधते हैं। इस अवसर पर महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर विपत्तारिणी पूजा की शुभकामनाएं दी।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन