मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

परमाणु ऊर्जा विभाग (डीएई)के 70 साल पूरा होने पर यूसील की ओर से सभी इकाइयों में कई कार्यक्रम घोषित On completion of 70 years of Department of Atomic Energy (DAE), UCIL announced many programs in all the units

लेखक: प्रकाशित:
परमाणु ऊर्जा विभाग (डीएई)के 70 साल पूरा होने पर यूसील की ओर से सभी इकाइयों में कई कार्यक्रम घोषित On completion of 70 years of Department of Atomic Energy (DAE), UCIL announced many programs in all the units

●कंपनी की तुम्मापल्ली यूरेनियम प्रोजेक्ट में इंजीनियरिंग छात्रों ने जाना राष्ट्र की तरक्की में डीएई का योगदान
जादूगोड़ा : परमाणु ऊर्जा विभाग 70 साल पूरा होने पर वर्ष 2024 में  यूसील प्लैटनम जयंती समारोह मना रही है। गौरतलब है कि वर्ष 1954 में डीएई की शुरुआत हुई थी और इसने राष्ट्र की प्रगति के लिए कई क्षेत्रों में 70 वर्षों से लगातार योगदान दिया है। इधर, यूसील की ओर से मंगलवार को कंपनी की तुम्मापल्ली  यूरेनियम प्रोजेक्ट में अधिकारियों के बीच दोस्ताना क्रिकेट मैच के आयोजन से इसकी शुरुआत की गई जिसका  उद्घाटन यूसील के सीएमडी संतोष कुमार सत्तपति ने किया। इससे पूर्व  तुम्मापल्ली माइंस में उड़ीसा समेत अन्य स्कूल और कॉलेज के छात्रों ने यूरेनियम प्रोजेक्ट का दौरा किया और यूरेनियम उत्पादन से देश की तरक्की में परमाणु ऊर्जा विभाग के योगदान से अवगत हुए। इसके अतिरिक्त तकनीकी अतिथि व्याख्यान, नई सुविधाओं का उद्घाटन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल आदि कार्यक्रम भी इस अवसर पर आयोजित किए जाएंगे। यूसील की तुम्मा पल्ली यूरेनियम प्रोजेक्ट में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुमन सरकार (डीजीएम (मिल), किशोर भगत, डीजीएम (खान), विपिन कुमार शर्मा, अतिरिक्त अधीक्षक (मिल )समेत एनवीवीएस बाबू मैथीवनन के.नागराजू, एनवी राजेश, संजय चटर्जी, पीके नायक आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन