मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जेबीकेएसएस ने एसपी को ज्ञापन सौंप की सर्विस रोड खाली कराने की मांग JBKSS submits memorandum to SP demanding vacating service road

लेखक: प्रकाशित:
जेबीकेएसएस ने एसपी को ज्ञापन सौंप की सर्विस रोड खाली कराने की मांग JBKSS submits memorandum to SP demanding vacating service road

गम्हरिया : झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधिमंडल आदित्यपुर नगर अध्यक्ष प्रदीप महतो के नेतृत्व में एसपी को ज्ञापन सौंप कर आदित्यपुर से गम्हरिया केरला पब्लिक स्कूल तक सर्विस रोड को खाली करवाने की मांग किया है। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन को एक माह का अल्टीमेटम देते हुए बताया गया है कि निर्धारित समय पर सर्विस रोड खाली नहीं होने पर निजी स्तर पर खाली कराया जाएगा। बताया गया है कि सर्विस रोड में आम तौर पर गाड़ियों के खड़े रहने तथा ठेले व दुकान लगाए जाने के साथ-साथ सड़क पर जगह-जगह गिट्टी, बालू आदि गिरा रहता है, जिससे आने-जाने वाले को लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण आए दिन सर्विस रोड में दुर्घटनाएं घटती रहती है। वहीं, लाल बिल्डिंग चौक के पास सर्विस रोड पर सब्जी व फल विक्रेता दुकान लगाकर आवागमन को प्रभावित कर रहे है जिससे दुर्गापूजा मैदान से लाल बिल्डिंग चौक तक की दूरी सफर करने में लोगों को आधा घंटे से अधिक का समय लग जाता है। उंक्त मामले को अपने संज्ञान में लेते हुए एक माह के अन्दर अवैध रूप से लगाए जाने वाले लोगों के विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग की गई है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन