● बिहार के सिवान से दिल्ली जा रही थी बस, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा
लखनऊ : यूपी के उन्नाव में बिहार के सिवान से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस और टैंकर में हुई जोरदार टक्कर में बस सवार 18 यात्रियों की मौत हो गई जबकि 30 यात्री घायल हो गए। मरने वालों में 14 पुरुष, 2 महिलाएं और 2 बच्चे शामिल हैं। यह भीषण दुर्घटना बुधवार तड़के सुबह करीब 5.15 बजे लखनऊ- आगरा एक्सप्रेस-वे पर बांगरमऊ कोतवाली के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी बस के एक तरफ का हिस्सा पूरी तरह खत्म हो गया और अंदर बैठे यात्री बाहर आकर गिर गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की खबर पाकर मौक़े पर पहुंचे डीएम और एसपी ने राहत कार्य चलाते हुए अभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेज दिया तथा शवों को कब्जे में ले लिया। पहुंच गए। स्थानीय पुलिस के अनुसार, एक्सप्रेस-वे पर बस तेज स्पीड में थी। उसी क्रम में पीछे से आ रहे दूध टैंकर ने उसे ओवरटेक करने की कोशिश की जिससे बस से उसकी टक्कर हो गई। टैंकर बस को एक तरफ से चीरता हुआ निकल गया और आगे जाकर पलट गया। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए बांगरमऊ सीएचसी में भर्ती करा दिया। वहां से चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल लोगों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें