मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

डब्ल्यू टाइप-ईडब्ल्यूएस- जनता फ्लैट के लोगों को नहीं होगी कोई परेशानी- चंपाई सोरेन W Type- EWS-People of Janata Flat will not face any problem- Champai Soren

लेखक: प्रकाशित:
डब्ल्यू टाइप-ईडब्ल्यूएस- जनता फ्लैट के लोगों को नहीं होगी कोई परेशानी- चंपाई सोरेन W Type- EWS-People of Janata Flat will not face any problem- Champai Soren

आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह तथा नगर निगम के पूर्व पार्षद रंजन सिंह की पहल पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह विधायक चम्पाई सोरेन रविवार की शाम आदित्यपुर स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस पॉर्क (डब्ल्यू टाईप मैदान) पहुँचे और मंत्री वहाँ डब्ल्यू टाईप फ्लैट के निवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली।
इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि डब्ल्यू टाइप फ्लैट, ईडब्ल्यूएस फ्लैट और ईडब्ल्यूएस मकान में रहने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। स्थानीय लोगों को भयभीत होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने स्पष्ट रुप से कहा कि जो जहाँ पर है, वहीं पर रहेगा और कोई भी उन्हें वहाँ से हटा नहीं सकता है, क्योंकि डब्ल्यू टाइप फ्लैट, ईडब्ल्यूएस फ्लैट और ईडब्ल्यूएस मकान में विगत 30 वर्ष से ज्यादा समय से लोग सपरिवार रह रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में आवास बोर्ड के प्रबंध निदेशक को बुलाकर बात करने की बात भी कही। इससे पूर्व श्री सोरेन के वहाँ पहुँचने पर स्थानीय महिला-पुरुषों के द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया तथा उनके समर्थन में जमकर नारेबाजी भी की गई।
उल्लेखनीय है कि आवास बोर्ड अंतर्गत पुराने/जर्जर एवं आवासन हेतु अयोग्य घोषित वीकर सेक्शन फ्लैट आदित्यपुर-01 स्थित डब्ल्यू टाईप फ्लैट, ईडब्ल्यूएस फ्लैट, जनता फ्लैट, 100 ईडब्ल्यूएस क्वार्टर सहित अन्य फ्लैट्स के रि-डेवलपमेंट हेतु किए जा रहे योजना सर्वे का स्थानीय लोगों द्वारा विरोध किया जा रहा है। वार्ड संख्या-18 के पार्षद रंजन सिंह के नेतृत्व में स्थानीय लोग किए जा रहे सर्वे पर तत्काल रोक लगाते हुए की जा रही संपूर्ण कार्रवाई को रद्द करने की माँग पर आन्दोलनरत हैं, जिन्हें नप के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह का समर्थन प्राप्त है। इस संबंध में पिछले दिनों नप के पूर्व उपाध्यक्ष तथा पूर्व पार्षद के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने जिलिंगगोड़ा स्थित आवास पर राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा था और किए जा रहे सर्वे तथा की जा रही संपूर्ण कार्रवाई पर रोक लगाने की माँग की थी। इस मौके पर झामुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष रंजीत प्रधान, गुरु प्रसाद महतो, परमेश्वर प्रधान, डॉ0 बीपी सिंह, विनोद वार्ष्णेय, डॉ0 नंदन पांडेय, राम बहादुर सिंह, कमलेश कुमार सिंह, उपेंद्र सिंह, अधिवक्ता संजय कुमार, एसडी प्रसाद, हेमकांत झा, पंकज श्रीवास्तव, निरंजन शर्मा, शशि झा, रविशंकर मिश्रा, सियाराम शर्मा, मुकेश सिन्हा, राधामोहन शर्मा, सतीश राय, बबलू सिंह, विवेक सिंह, संतोष सिंह सहित काफी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन पूर्व वार्ड पार्षद रंजन सिंह ने किया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन