मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

लक्ष्मी नारायण मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चौथे दिन निकाली गई भव्य झांकी A grand tableau was taken out on the fourth day of the Pran Pratistha ceremony in Lakshmi Narayan Temple

लेखक: प्रकाशित:
लक्ष्मी नारायण मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चौथे दिन निकाली गई भव्य झांकी A grand tableau was taken out on the fourth day of the Pran Pratistha ceremony in Lakshmi Narayan Temple

जमशेदपुर : जमशेदपुर के केबुल टाउन स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में विधायक सरयू राय की अगुआई में हो रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चौथे दिन में विशाल जुलूस के साथ नगर भ्रमण किया गया। इस दौरान लक्ष्मी नारायण और शंकर पार्वती की भव्य झांकी निकाली गई। जुलूस में दो रथों को भव्य तरीके से सजाया गया था जिसमे आगे वाले रथ पर लक्ष्मी नारायण की विग्रह प्रतिमा तथा पीछे वाले रथ पर लक्ष्मी नारायण और शंकर पार्वती की चलचित्र प्रतिमा को विराजमान किया गया था जो अति अलौकिक दृश्य प्रस्तुत कर रहा था। भगवान की झांकी को देखने के लिए नगर वासियों की भीड़ उमड़ पड़ी थी।
झांकी में शामिल बच्चों के लिए नगर भ्रमण के दौरान ब्यूटी तिवारी की ओर से पेयजल, फ्रूटी आदि की व्यवस्था भी कराया गया था। साकेत सिंह और शैलेश सिंह के नेतृत्व में झांकी को भगवान का रूप देने वाली मुख्य रूप से अस्तित्व सामाजिक संस्था की जिला अध्यक्ष अनु चौबे, मंदिर कमेटी की सदस्य ममता सिंह भी इस दौरान मौजूद रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से हरेराम सिंह, राणा प्रताप सिंह, राजेश सिंह, उजेंद्र सिंह, समरेश सिंह, जितेंद्र सिंह, रिंकू साहू, पप्पू कुमार, मनीष साहू, अरविंद सिंह, संजय माझी, नितेश सिंह, अभिजीत गोलू, वीर बहादुर सिंह, गौरव मित्र, दिवाकर कुमार, शुभम कुमार, अमन कुमार, राहुल कुमार, रविशंकर कुमार, अभिनव कुंडू, हरमीत सिंह, शास्त्री मुखी, जय सिंह, संजय सिंह आदि का भरपूर योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन