मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

नशे में धुत पत्नी ने खाना नहीं बनाया तो पति ने कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी की कर दी हत्या When drunk wife did not cook food, husband killed his wife with an axe

लेखक: प्रकाशित:
नशे में धुत पत्नी ने खाना नहीं बनाया तो पति ने कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी की कर दी हत्या When drunk wife did not cook food, husband killed his wife with an axe

  गिरफ्तार आरोपी पति धनुराम सबर
पोटका : पोटका थाना क्षेत्र के सबरनगर में कौशल्या देवी (25) नामक महिला की हत्या कुल्हाड़ी से मारकर उसके पति धनुराम सबर ने कर दी। घटना के संबंध में बताया गया है कि कौशल्या देवी शराब के नशे में थी। उसके पति द्वारा उसपर बार बार खाना बनाने के लिए कहा जा रहा था | इस बात को लेकर आपस में  दोनों की लड़ाई होने लगी। इसी बीच उसके पति धनुराम ने कुल्हाड़ी से पत्नी पर वार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना पोटका पुलिस को दिए जाने के बाद घटना थाना प्रभारी समीर कुमार तिर्की सदलबल घटना स्थल पर पहुंचे और वहां घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी के साथ पति धनुराम को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पूछताछ के क्रम में धनुराम ने अपनी पत्नी की हत्या की बात स्वीकार करते हुए कहा कि पत्नी द्वारा खाना नहीं बनाया जा रहा था जिसको लेकर गुस्सा में आकर कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। ग्रामीणों ने बताया कि धनुराम कुल्हाड़ी से वार कर अपनी पत्नी को घायल कर दिया था। उसके बाद उसे घर पर ही रखकर इलाज कर रहा था। इस बीच जब स्थिति बिगड़ी तो उसे नजदीकी नर्सिंग होम लाया गया जहां जांचोपरांत चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन