मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आदिवासी बहुल गांव बोड़ामडेरा में खुला अंग्रेजी माध्यम स्कूल, पूर्व मुखिया कार्तिक हेंब्रम ने फीता काटकर किया उद्घाटन English medium school opened in tribal dominated village Bodamdera, former head Kartik Hembram inaugurated it by cutting the ribbon

लेखक: प्रकाशित:
आदिवासी बहुल गांव बोड़ामडेरा में खुला अंग्रेजी माध्यम स्कूल, पूर्व मुखिया कार्तिक हेंब्रम ने फीता काटकर किया उद्घाटन English medium school opened in tribal dominated village Bodamdera, former head Kartik Hembram inaugurated it by cutting the ribbon

जादूगोड़ा : मुसाबनी प्रखण्ड अंतर्गत माटीगोड़ा पंचायत स्थित ग्राम कुलामाड़ा के बोड़ामडेरा टोला में आदिवासी बच्चों में अंग्रेजी के प्रति जज्बा पैदा करने के उद्देश्य से रविवार को पूर्व मुखिया कार्तिक हेंब्रम ने सनसाइन एकेडमी नामक इंग्लिश मीडियम स्कूल का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस विद्यालय में केजी से लेकर पांचवी कक्षा तक की पढ़ाई होगी। बताया गया है कि शुरुआती दौर से ही यहां बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा दी जाएगी। इस मौके पर समारोह के मुख्य अतिथि सह क्षेत्र के पूर्व मुखिया कार्तिक हेंब्रम ने कहा  बोडामडेरा पूरी तरह से आदिवासी बहुल गांव है। इसके आसपास करीब एक किलोमीटर तक इंग्लिश मीडियम स्कूल नही है। आदिवासी बच्चों में अंग्रेजी में गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने के लिए इस विद्यालय की नीव रखी गई है। प्रथम दिन 24 बच्चो ने नामांकन कराया। इस मौके पर बोड़ामडेरा के प्रधान सुनाराम हेम्ब्रम, उपमुखिया सुरसिह जोंकों, सुनील कुमार, सुषमा, अनुज सिंह, सुजीत कुमार, मुक्ता हेम्ब्रम, फुल कुमारी सिंह, पोंडे बोदरा, काटे हांसदा, बिक्रम हेम्ब्रम, विजय बोदरा, चांदमुनी मार्डी, देवश्री कालिंदी आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन