मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

यातायात प्रभारी ने कई जगहों पर चलाया ओवरलोडिंग और ड्रंक एन्ड ड्राइव के खिलाफ अभियान Traffic in-charge launched campaign against overloading and drunk and driving at many places

लेखक: प्रकाशित:
यातायात प्रभारी ने कई जगहों पर चलाया ओवरलोडिंग और ड्रंक एन्ड ड्राइव के खिलाफ अभियान Traffic in-charge launched campaign against overloading and drunk and driving at many places

सरायकेलाः सरायकेला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में बुधवार को ओवरलोडिंग तथा ड्रंक और ड्राइव के खिलाफ कई जगहों पर अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने गम्हरिया थाना और कांड्रा टॉल ब्रिज के समीप ओवरलोड कर चल रहे यात्री वाहनों से जुर्माना की वसूली भी किया। हालांकि इस दौरान कोई भी वाहन चालक नशे में वाहन चलाते नहीं पाया गया। किन्तु, ओवरलोड वाहनों से दंडस्वरूप 6200/-  रुपए की वसूली की गई। यातायात प्रभारी ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। बताया कि सड़कों पर लगातार हो रहे हादसों कों लेकर यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने वाहन चालकों एवं मालिकों से यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने की अपील किया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन