मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सांसद जोबा माझी ने कोविड के समय बंद किये गए ट्रेनों का परिचालन शुरू करने की संसद में रेल मंत्री से की मांग MP Joba Majhi demands Railway Minister in Parliament to start operation of trains that were stopped during Covid

लेखक: प्रकाशित:
सांसद जोबा माझी ने कोविड के समय बंद किये गए ट्रेनों का परिचालन शुरू करने की संसद में रेल मंत्री से की मांग MP Joba Majhi demands Railway Minister in Parliament to start operation of trains that were stopped during Covid

चक्रधरपुर : सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने बुधवार को कोविड पूर्व ट्रेन के संचालन की स्थिति पर रेल मंत्री से सवाल किया है। लिखित प्रश्न के माध्यम से कहा है कि चक्रधरपुर रेल मंडल रेलवे के लिए काफ़ी लाभ अर्जित करता है और कोविड के दौरान कई बंद ट्रेनों का संचालन फिर से प्रारंभ नहीं होने से स्थानीय किसान-मज़दूर,छात्र के लिए आवागमन में काफ़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सांसद ने लोक सभा प्रश्न के माध्यम से चक्रधरपुर रेल मंडल में ट्रेनों का संचालन के लिए कोविड पूर्व स्थिति बहाल करने का आग्रह भारत सरकार से किया। सांसद ने कहा जनहित के इस सवाल पर रेलवे से सकारात्मक पहल की उम्मीद है। इसके अलावा सांसद जोबा माझी ने चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के नवीकरण के दौरान पचास दुकानदारों के पुनर्वास के संबंध में सवाल रेल मंत्री से किया है। सांसद ने उम्मीद जतायी कि रेलवे इस पर संज्ञान लेगा और रेल संचालन तथा दुकानदारों का पुनर्वास कार्य भारत सरकार शीघ्र प्रारंभ करेगी।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन