मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

स्कूल रुआर'2024 अभियान की सफलता को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित One day workshop organized on the success of School Ruar'2024 campaign

लेखक: प्रकाशित:
स्कूल रुआर'2024 अभियान की सफलता को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित One day workshop organized on the success of School Ruar'2024 campaign

गम्हरिया : अनामांकित एवं क्षितिज बच्चों को विद्यालय वापस लाने तथा उनका शत प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रारम्भ हुए स्कूल रुआर'2024 अभियान को सफल बनाने को लेकर गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उदघाटन बीडीओ प्रवीण कुमार, सीओ कमल किशोर और प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुब्रता महतो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर बीडीओ ने कहा कि स्कूल रुआर'2024 अभियान को सफल बनाने के लिए सामुहिक प्रयास की आवश्यकता है। बताया कि इस अभियान के तहत प्रखंड के 5 से 18 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों का विद्यालय में नामांकन और उसके ठहराव का प्रयास करना है। इसको सफल बनाने में विद्यालय में गठित विभिन्न क्लबों, विद्यालय प्रबंधन समिति, माता समिति, सरस्वती वाहिनी, बाल संसद सदस्य, जनप्रतिनिधियों, सरकारी व गैर-सरकारी संगठनों का प्रयास सर्वोपरि है। इस मौके पर सीओ कमल किशोर ने कहा कि इसमें सभी मिलकर प्रवासी बच्चों, स्कूल से बाहर रह रहे बच्चों के अभिभावकों से मिलने और उन्हें जागरूक करने का प्रयास करें, ताकि इस दौरान यह सुनिश्चित किया जाय कि एक भी बच्चा विद्यालय से बाहर न रहे और 5 वर्ष से 18 वर्ष तक के सभी बच्चों का स्कूल में नामांकन हो। कहा कि विद्यालय से बाहर रह रहे बच्चों को चिन्हित कर विद्यालय से जोड़ा जाएगा। बीईईओ ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से समावेशी शिक्षा और कक्षा प्रोन्नति की उद्देश्य को पूरा करने के लिए सीडब्ल्यूएसएन समेत शत-प्रतिशत बच्चों को विद्यालय से जोड़ा जाएगा। बताया कि यह अभियान 27 जुलाई से 16 अगस्त तक विद्यालय स्तर पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर चलाया जाएगा। इस मौके पर प्रखंड प्रभारी सांख्यिकी पदाधिकारी सुनील कुमार चौधरी समेत सीआरपी, बीआरपी, मुखिया, जनप्रतिनिधि समेत प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन