मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सामाजिक संस्था अस्तित्व ने पर्यावरण बचाओ जागरूकता सन्देश देते हुए किया वृक्षारोपण Social organization Astitva planted trees while giving awareness message of save environment

लेखक: प्रकाशित:
सामाजिक संस्था अस्तित्व ने पर्यावरण बचाओ जागरूकता सन्देश देते हुए किया वृक्षारोपण Social organization Astitva planted trees while giving awareness message of save environment

गम्हरिया: सामाजिक संस्था अस्तित्व के सदस्यों द्वारा पर्यावरण जागरूकता संदेश कार्यक्रम के अंतर्गत गम्हरिया के सुधा डेयरी के समीप स्थित सनराइज एनक्लेव सोसाइटी परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान सोसायटी के योगा शिक्षक नवल किशोर प्रसाद और मोना प्रसाद के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक फलदार व छायादार पेड़ लगाए गए।किया गया। चाहरदीवारी के किनारे- किनारे सभी सदस्यों ने एक-एक पौधा लगाया। 
इस मौके पर सामाजिक संस्था अस्तित्व की संस्थापक सदस्य मीरा तिवारी ने कहा कि संस्था द्वारा लोगो में यह संदेश दिया गया कि एक व्यक्ति एक पौधा लगाएं तो हमारी आने वाली पीढ़ी को अनेक कठिनाइयों से बचाया जा सकता है। इससे ग्लोबल वार्मिंग और पानी की कमी को दूर किया जा सकता है और वातावरण को शुद्ध व स्वच्छ बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हम जागरूक होंगे तो हमारे बच्चे भी पेड़ लगाने के प्रति प्रोत्साहित होंगे। इस मौके पर मंजू चतुर्वेदी, नीलम यादव, ममता सिंह, सीमा पाठक, अंजली मजूमदार, रंजना सिंह, विनोद कुमार समेत सोसाइटी के कई लोग उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन