मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

प्रखंड में व्याप्त जलसंकट को ले पंसस पूजा सिंह ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन PSS Pooja Singh submitted memorandum to BDO regarding the water crisis prevailing in the block

लेखक: प्रकाशित:
प्रखंड में व्याप्त जलसंकट को ले पंसस पूजा सिंह ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन PSS Pooja Singh submitted memorandum to BDO regarding the water crisis prevailing in the block

गम्हरिया : प्रखंड अंतर्गत छोटा गम्हरिया पंचायत में व्याप्त भीषण जलसंकट को लेकर पंचायत समिति सदस्य पूजा सिंह ने गम्हरिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर इस दिशा में शीघ्र समुचित कदम उठाने की मांग किया है। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया है कि छोटा गम्हरिया पंचायत में जलमीनार  खराब होने के कारण विगत कई माह से जलापूर्ति ठप्प है जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बावजूद इसपर कोई ध्यान नहीं दिया जाना दुखद है। बताया गया है कि गम्हरिया प्रखंड के सभी पंचायतों में ऐसी ही समस्याएं व्याप्त हैं। उन्होंने इसकी जांच कर यथाशीघ्र इसके समाधान के लिए समुचित कदम उठाते हुए लोगों को इस समस्या से मुक्ति दिलाने की मांग की। ज्ञापन की प्रतिलिपि जिले के उप विकास आयुक्त को भी प्रेषित की गई है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन