मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

झारखंड पीपुल्स पार्टी की केंद्रीय कमेटी की चुनावी बैठक जमशेदपुर परिसदन में 14 जुलाई को Election meeting of the Central Committee of Jharkhand People's Party on 14th July in Jamshedpur Parishad

लेखक: प्रकाशित:
झारखंड पीपुल्स पार्टी की केंद्रीय कमेटी की चुनावी बैठक जमशेदपुर परिसदन में 14 जुलाई को Election meeting of the Central Committee of Jharkhand People's Party on 14th July in Jamshedpur Parishad

◆छोटे-छोटे दलों को मिलाकर  झारखंड में 81 सीटों पर लड़ेंगे विस चुनाव- सूर्य सिंह बेसरा
जादूगोड़ा : झारखंड पीपुल्स पार्टी की केंद्रीय कमेटी की चुनावी बैठक आगामी 14 जुलाई को जमशेदपुर परिसदन में प्रातः 11 बजे रखी गई है। बैठक में पार्टी झारखंड में छोटे-छोटे दलों में जयराम महतो, झामुमो के बागी विधायक लोबिन  हेंब्रम समेत अन्य पार्टियों को एक मंच पर लाकर आगामी विधान सभा चुनाव लडने पर मंथन करेगी। उंक्त बातें झारखंड पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष सूर्य सिंह बेसरा ने एक वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि  तीसरा विकल्प का प्रयास असफल रहा तो पार्टी अकेले 81सीटों पर उम्मीदवार खड़ा करेगी। इसी मुद्दे पर आगामी 14 जुलाई को जमशेदपुर परिसदन में आयोजित बैठक में रणनीति बनाई जाएगी। उंक्त बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सचिव को आमंत्रित किया गया है।इस दौरान उम्मीदवारों के चयन को लेकर संसदीय बोर्ड का गठन, ग्राम सभा स्तर से लेकर जिला व केंद्रीय कमेटी का पुनर्गठन आदि विषयों पर भी चर्चा की जायेगी। उन्होंने बताया कि इस गठबंधन में भाजपा व झामुमो को शामिल नहीं किया जाएगा। दोनो पार्टियों ने बीते 24 सालों से जनता को धोखा देने का काम किया है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन