मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

राजद के 28वें स्थापना दिवस की तैयारी में जुटे पुरेंद्र Purendra busy preparing for RJD's 28th foundation day

लेखक: प्रकाशित:
राजद के 28वें स्थापना दिवस की तैयारी में जुटे पुरेंद्र Purendra busy preparing for RJD's 28th foundation day

◆आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में 5 जुलाई को होगा राजद कार्यकर्ताओं का जुटान
आदित्यपुर : राष्ट्रीय जनता दल द्वारा प्रदेश महासचिव सह प्रभारी पूर्वी सिंहभूम व आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में राजद का 28वां स्थापना दिवस आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर सभागार में आगामी शुक्रवार, 5 जुलाई को प्रातः 11 बजे केक काटकर धूमधाम से मनाया जाएगा। आदित्यपुर स्थित होटल नोवांता में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राजद के प्रदेश महासचिव सह प्रभारी पूर्वी सिंहभूम पुरेंद्र नारायण सिंह ने यह जानकारी दी। बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश राजद के प्रधान महासचिव सह पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव उपस्थित रहेंगे।पुरेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय जनता दल पर आधारित प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसमें विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों के कर कमलो द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय जनता दल की नीतियों, सिद्धांतों और कार्यक्रमों को वर्ष भर जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने वाले पांच कार्यकर्ताओं को भी कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी के सुप्रसिद्ध युवा गायक राजेश रसिक द्वारा राजद के स्थापना दिवस के अवसर पर गाए गए नए गीतों की ऑडियो /वीडियो को अतिथियों द्वारा लांच किया जाएगा। बताया कि राजद द्वारा पूरे देश में जातीय जनगणना कराने एवं आबादी के आधार पर सरकारी नौकरियो तथा  निजी क्षेत्र में आरक्षण लागू किए जाने की मांग को लेकर आंदोलन प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आबादी के आधार पर एसटी/एससी/ओबीसी को विधानसभा, विधान परिषद, लोकसभा, राज्यसभा में आरक्षण को लेकर भी आंदोलन शुरू किया जाएगा। संवाददाता सम्मेलन में एसएन यादव, राजद प्रदेश सचिव राजेश यादव, देव प्रकाश, उमा शंकर राम, रामजी शर्मा, सत्येंद्र प्रभात, संतोष यादव, सिमरन मेहरा, मिथिलेश कुमार झा आदि भी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन