मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

राज्य के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में हेमन्त सोरेन ने शपथ ली, मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण सात जुलाई को Hemant Soren took oath as the 13th Chief Minister of the state, swearing in of the cabinet on July 7

लेखक: प्रकाशित:
राज्य के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में हेमन्त सोरेन ने शपथ ली, मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण सात जुलाई को Hemant Soren took oath as the 13th Chief Minister of the state, swearing in of the cabinet on July 7

रांची(Ranchi) : हेमन्त सोरेन ने गुरुवार को राज्य के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राजभवन के दरबार हॉल में सन्ध्या पांच बजे आयोजित समारोह में उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।  इसके साथ ही हेमन्त सोरेन तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने। इससे पूर्व प्रथम बार 13 जुलाई 2013 को और 29 दिसंबर 2019 को दूसरी बार मुख्यमंत्री बने थे। शपथ ग्रहण के दौरान राजभवन में झामुमो प्रमुख और हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन, माता रुपी सोरेन, कार्यवाहक सीएम चंपाई सोरेन, मंत्री बादल पत्रलेख, रामेश्वर उरांव, सत्यानंद भोक्ता, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, सांसद महुआ माजी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक कल्पना सोरेन, दीपिका पांडेय, बैजनाथ राम सहित सत्ता पक्ष के सभी विधायक और अन्य नेता भी मौजूद थे। शपथ लेने से पूर्व हेमंत सोरेन ने अपने पिता और सांसद शिबू सोरेन के पास जाकर उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गुरुवार को अकेले ही शपथ लिया। सम्भावित मंत्रियों को आगामी सात जुलाई को शपथ दिलाए जाने की संभावना है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सम्भावित मंत्रियों की सूची लगभग तैयार कर ली गई है। नए मंत्रिमंडल में कुछ नए लोगों को शामिल किया जा सकता है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन